50 हजार का इनामी टॉप-10 बदमाश टिंकू सिंह गिरफ्तार, 20 मामलों में था वांछित

0
WhatsApp Image 2026-07-14 at 6.33.39 AM (1)

गया। जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए टॉप-10 अपराधियों में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चोखा उर्फ सत्यनारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह करीब 20 आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और वजीरगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी परैया थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान कुम्हारटोली निवासी टिंकू सिंह के रूप में हुई।

डीएसपी ने बताया कि टिंकू सिंह पर करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 11 मई 2026 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के न्यू अबगीला पहाड़तल्ली इलाके में हुई फायरिंग का मामला भी शामिल है। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य मामलों में भी जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *