धनेश्वर घाट स्थित ई-लाइब्रेरी भवन का डीएम ने किया निरीक्षण, 8 दिनों में कार्य पूर्ण करने का निर्देश
बिहारशरीफ, प्रतिनिधि।
नालंदा जिले के जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने शनिवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्मित ई-लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि भवन की मरम्मत सहित सभी आवश्यक सुविधाएं आठ दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण की जाएं, ताकि ई-लाइब्रेरी को शीघ्र चालू किया जा सके।

उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी निर्देश दिया कि ई-लाइब्रेरी संचालन से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, जिससे छात्रों एवं आम नागरिकों को इसका लाभ जल्द मिल सके।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

