नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, पीएम मोदी का संबोधन सुना गया
नालंदा, संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला कार्यालय में सोमवार (13 अप्रैल 2026) को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव संबोधन को सैकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुना।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश नेत्री सुषमा शाहू, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तथा पटना की नमो ऐप जिला संयोजिका नेहा पोद्दार सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुषमा शाहू ने महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह अवसर ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश की बेटियों और नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों की विस्तृत जानकारी दी है। उनके नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल वर्ष 1996 से लंबित था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर 2023 में पारित कराकर महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि जब यह कानून पूर्ण रूप से लागू होगा, तब संसद में महिलाओं की भागीदारी अभूतपूर्व रूप से बढ़ेगी और महिला सांसदों की संख्या 273 तक पहुंच सकती है। इससे देश के लोकतंत्र में एक नया इतिहास रचा जाएगा।
सुषमा शाहू ने आगे कहा कि महिलाओं की प्रगति देश की अर्थव्यवस्था से सीधा जुड़ी है। जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं, तो उनका उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित करना होता है।
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं से देश की करोड़ों गरीब एवं पिछड़ी महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं को अभूतपूर्व लाभ मिलेगा और समाज में उन्हें उचित सम्मान प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, साबो देवी, डॉ. अशुतोष कुमार, जिला मंत्री अमरेश कुमार, रंजू कुमारी, प्रवीण सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव, रीना कुमारी, सोनू कुमार हिंदू, प्रणव सिन्हा, क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिला संयोजक जयराम कुमार, सूर्य भूषण सिंह, सुभाष कुमार सिंह, राहुल कुमार, तेतरी देवी, बबीता देवी, पुनीता देवी, गौरी देवी, वनीता कुमारी, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पूरे वातावरण में महिला सशक्तिकरण का संदेश गूंजता रहा।
