नौलखा मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक समारोह शुरू, मंदिर पर ध्वजा चढ़ाना हमारे परिवार के लिए सौभाग्य की बात : संजय रामपुरिया

0
IMG-20260310-WA0011

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।

राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर(नालंदा)। जैन श्वेताम्बर कोठी स्थित नौलखा मन्दिर जी का 65वें वर्षगांठ पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत मंदिर जी में पूजा-पाठ से शुरू हुई। सोमवार को सबसे पहले स्नात्र पूजा का आयोजन किया गया। इसके अलावा अनुकंपा दान एवं शाम में भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रभु की शानदार अंग रचना भी की गई। कोलकाता के संगीतकारों ने अपने भजनों से सबों को झूमने पर विवश कर दिया। दूसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय के बच्चों के बीच कंबल, कॉपी एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया जायेगा। मंगलवार को बाबू जीवराज जी, नथमल जी, भीखमचन्द जी, सोहनलाल जी रामपुरिया परिवार कोलकाता वालों की तरफ से धूमधाम से समारोह मनाया जायेगा। तीसरे दिन सबसे पहले शहर में शोभा यात्रा निकाली जायेगी। इसमें काफी संख्या में जैन श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर जमी में सत्रहभेदी पूजा पढ़ी जायेगी और मंदिर जी के शिखर पर रामपुरिया परिवार वालों की तरफ से ध्वजा चढ़ाया जायेगा।

1001306306

संजय रामपुरिया ने कहा कि हमारे परिवार के द्वारा ध्वजा चढ़ाने का कायमी लाभ लेकर पहली बार 1961 में मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई थी। तब से लगातार हमारे परिवार के द्वारा प्रत्येक वर्ष ध्वजा मंदिर के शिखर पर चढ़ाई जा रही है। यह हमारे परिवार के लिये अत्यंत ही सौभाग्य की बात है। हम अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें प्रत्येक वर्ष कल्याणक भूमि में आकर ध्वजा चढ़ाने का लाभ मिलता है। मौके पर संस्था के सचिव रंजन कुमार जैन, डौली जैन, संस्था के ट्रस्टी राजकुमार जैन, रणवीर कुमार जैन, भारत भाई मेहता, प्रतीक जैन, अर्चना जैन, नमिता जैन, विमला देवी रामपुरिया, प्रेमचंद रामपुरिया, संजय रामपुरिया, अरूणा रामपुरिया, सुरेश बोथरा, श्वेताम्बर कोठी के सहायक प्रबंधक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, संस्था के कैशियर संजीव कुमार जैन, अनवेश कोठारी, अनिता गोलेछा, साहिल जैन, सृष्टि जैन, श्वेताम्बर कोठी के सहायक प्रबंधक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, संस्था के कैशियर संजीव कुमार जैन, निर्जरा ग्रुप कोलकाता की आशा बेन सहित अन्य मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *