पौधरोपण कर समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने मनाया 55वां जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0
IMG-20260307-WA0049

रानी सिन्हा की रिपोर्ट—

नूरसराय (नालंदा ) समाजसेवी सह परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक अरविंद कुमार सिन्हा ने आम का पौधा लगाकर अपना 55 वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर श्री सिन्हा ने आम लोगों से धरती पर हरियाली लाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का अपील भी किया। श्री सिन्हा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने जन्मदिन हो या किसी परिजन का ,हर जन्मदिन पर पौधरोपण अवश्य करें। पूरी दुनिया क्लाइमेट चेंज,ग्लोबल बर्मिंग की समस्या से त्रस्त है।खेती बाड़ी मुश्किल हो रही है,गर्मी लगातार बढ़ रही है ,कहीं ज्यादा बारिश तो कहीं नगण्य बारिश हो रही है।देखा जाय तो मौसम चक्र ही असंतुलित हो गया है।हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो गया है।जिसके चलते लोग गंभीर बीमारी के शिकार हो रहे हैं।छोटे बच्चे गुस्सैले हो रहे हैं कारण मात्र धरती से हरियाली का गायब होना है।पेड़ पौधे हैं तभी मानव का अस्तित्व है।श्री सिन्हा ने यह भी कहा कि बढ़ती हुई तापमान के कारण गंगोत्री में ग्लेशियर हर साल 18 से 20 मीटर पीछे हट रहा है।पेड़ों की कटाई,नदियीं पर संकट और पहाड़ों की कमजोर होती रीढ़ जलवायु परिवर्तन के असर को बड़े पैमाने पर दिखना शुरू हो गया है। धरती पर हरियाली लाने के लिए हर हाथ को पौधरोपण से जुड़ना ही होगा। वहीं उपस्थित पंकज कुमार,पी सिंह,नम्रता कुमारी,पल्लवी कुमारी,प्रवीण कुमार,अमन सिंह,फंटूश सिंह,सीटू सिंह,चिक्कू,चुन्ना सिंह,एस के वर्मा,जितेंद्र कुमार सहित अन्य ने समाजसेवी श्री सिन्हा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके मंगल स्वास्थ्य की कामना भी किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *