चंडी थाना पुलिस की कार्रवाई: तीन अपराधी गिरफ्तार, 3 देशी कट्टा और 21 जिंदा कारतूस बरामद

0

शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट,

नालंदा। चण्डी थाना क्षेत्र के गिलानीचक गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 3 देशी कट्टा और 315 बोर के 21 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 की रात करीब 9:55 बजे सुमन कुमार, थानाध्यक्ष चण्डी थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि गिलानीचक गांव में कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ नीतीश मांझी के घर पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान घर के पीछे बने पलानीनुमा कमरे से तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहजादा नट (पिता कलूठ नट) और राजा नट (पिता पुकार नट), दोनों निवासी गिलानीचक, थाना चंडी, जिला नालंदा तथा अभिषेक कुमार (पिता मधु नट) निवासी राजोपुर, थाना एवं जिला शेखपुरा के रूप में हुई है।

इस मामले में चण्डी थाना कांड संख्या 186/26 दिनांक 7 मार्च 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बरामद हथियारों को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। टीम में राहुल कुमार, प्रिंसदीप कुमार, ललन सिंह, आनंद कुमार, श्वेता कुमारी, सोनम कुमारी, जितेंद्र कुमार, सतीश कुमार, छोटेलाल पासवान, अखिलेश मिश्रा, दिलीप ठाकुर और राममोहन गहलौत सहित चंडी थाना के अन्य पुलिसकर्मी एवं शस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *