राजगीर स्थित अमेज वॉटर वर्ल्ड हंगामा जोन पार्क सिथौरा में होली मिलन आयोजित, कर्मियों के बीच बाँटी गई मिठाइयाँ
अनुमंडल संवाददाता राजगीर
राजीव लोचन की रिपोर्ट—–
राजगीर (नालंदा)। होली पर्व के अवसर पर अमेज़ वाटर वर्ल्ड हंगामा जोन , सिथौरा में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वॉटर पार्क परिसर में रंग-गुलाल और आपसी भाईचारे के माहौल के बीच सभी ने मिलकर होली की खुशियां मनाईं।
समारोह में वॉटर पार्क के निदेशक आशीष कुमार जैन, अरुण कुमार जैन, सोनू कुमार जैन, स्मृति जैन तथा मयंक जैन समेत कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान वॉटर पार्क के सभी कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान निदेशक आशीष कुमार जैन ने सभी कर्मचारियों और उपस्थित लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के बीच मिठाइयों का वितरण कर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

बताया जाता है कि राजगीर स्थित अमेज़ वाटर वर्ल्ड हंगामा जोन पिछले कई वर्षों से नालंदा जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों नवादा, शेखपुरा, पटना, जहानाबाद और गया के लोगों के बीच अपनी खास पहचान बना चुका है। यहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ सुरक्षित वातावरण में मनोरंजन और मौज-मस्ती का आनंद लेते हैं।
होली मिलन समारोह के साथ ही वॉटर पार्क के दोबारा शुरू होने की तैयारी भी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर रतन कुमार, निक्की कुमारी, संजुक्ता कुमारी, कुमार रुचिन, मनोज कुमार सिंह, करोल सिंह, गौतम कुमार, मदन मोहन सिंह, सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार, मधु कुमारी, नेहा कुमारी, रिंकी कुमारी, सोनम कुमारी, विकास कुमार, गोपाल कुमार, संजय पांडे, अंकित कुमार, महेश कुमार, गीता कुमारी और सुजीत उपाध्याय समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
