हासनचक के नव-निर्मित घटेश्वर मंदिर में 7 दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह अखंड कीर्तन का भव्य समापन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

0
IMG-20260228-WA0114

सुनील कुमार की रिपोर्ट,

हरनौत (नालंदा)। प्रखंड क्षेत्र के डिहरी पंचायत अंतर्गत हासनचक गांव स्थित नव-निर्मित घटेश्वर मंदिर में आयोजित सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह अखंड कीर्तन “हरे रामा हरे रामा, हरे कृष्णा हरे कृष्णा” का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर भव्य प्रसाद भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

समारोह में अयोध्या से पधारे यज्ञकर्ता बाबा श्री अमरकांत पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ यज्ञ का समापन कराया। उन्होंने बताया कि पूरे अनुष्ठान को गुरु मंत्र एवं शास्त्रीय परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया।

अंतिम दिन संध्या समय भागवत आचार्य रवि कृष्णा दुबे ने कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता की कथा का मार्मिक वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने जीवन की नश्वरता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “जिंदगी एक किराये का घर है, एक दिन सबको जाना ही होगा।” इस भावपूर्ण प्रवचन से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने आचार्य को अंगवस्त्र एवं दान-दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। विदाई गीत के दौरान कई श्रद्धालुओं एवं पुजारियों की आंखें नम हो गईं। अंत में शिव आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीण अवधेश कुमार उर्फ पप्पू जी, पूर्व सरपंच कारू राम, ललन पासवान, रुदल पासवान, सरपंच राजकुमार सहित दर्जनों ब्राह्मण और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा गांव भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में सराबोर नजर आया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *