NCORD की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, होली पर नशीले पदार्थों की रोकथाम के सख्त निर्देश

0
IMG-20260227-WA0026

शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

नालंदा। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में एनसीओआरडी (नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर) की जिलास्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि होली पर्व के अवसर पर जिले भर में नशीले पदार्थों की आवाजाही और बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि युवाओं और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

1001281140

सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में नशा मुक्ति केंद्र संचालित है, जहां प्रशिक्षित मनोचिकित्सकों द्वारा काउंसलिंग एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है। केंद्र में भर्ती मरीजों के लिए 10 बेड की व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य प्रबंधक, सदर अस्पताल बिहारशरीफ के मोबाइल नंबर 9835200490 पर संपर्क किया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि होली के अवसर पर शराब की बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जाए। सभी थाना क्षेत्रों में चाय की गुमटियों आदि पर ड्रग्स एवं गांजा बेचने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। रेलवे स्टेशनों पर सूखे नशे की रोकथाम हेतु सघन जांच (फ्रिस्किंग) हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि फरवरी 2026 (अब तक) में नालंदा जिले के कुल 66 औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया तथा क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की गई। इसी अवधि में तीन प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें नशीली दवाओं की विशेष जांच की गई। अविल इंजेक्शन के क्रय-विक्रय अभिलेख एवं स्टॉक का मिलान किया गया। जिले में कोडिन युक्त सिरप निरीक्षण के दौरान नहीं पाया गया।

पूर्व बैठक के निर्देशानुसार बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन की भी जांच की गई, जो जिले के औषधि प्रतिष्ठानों में उपलब्ध नहीं पाया गया। भविष्य में भी इन दवाओं पर सतत निगरानी रखने तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई।

फरवरी 2026 (अब तक) में दवाओं की गुणवत्ता जांच हेतु कुल 15 औषधि नमूने संग्रहित किए गए हैं। साथ ही अविल इंजेक्शन के 10 स्टॉकिस्ट/थोक विक्रेताओं की जांच कर सूची समर्पित की गई है।

जिले के सभी औषधि प्रतिष्ठानों में नशा नियंत्रण के उद्देश्य से नियमित निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस पहल के तहत अधिकांश प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं।

बैठक में सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा), पुलिस उपाधीक्षक एवं संबंधित औषधि निरीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *