दैली गांव स्थित जोगना के पास नवनिर्मित मंदिर में 5 दिवसीय भक्ति अनुष्ठान कार्यक्रम भंडारा के साथ हुआ संपन्न, भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद किया ग्रहण

0
IMG-20260224-WA0007

राकेश पासवान की रिपोर्ट

हरनौत प्रखंड क्षेत्र के नेहुसा पंचायत अंतर्गत दैली गांव स्थित जोगना के पास नवनिर्मित सूर्य मंदिर में 5 दिनों से चले आ रहे भक्ति अनुष्ठान कार्यक्रम सोमवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया। बता दे कि इस 5 दिवसीय भक्ति अनुष्ठान कार्यक्रम के पहले दिन कलश शोभा यात्रा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ था। वही नवनिर्मित मंदिर में भगवान ने सूर्य देव की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया था। अखंड कीर्तन समाप्त होने के बाद मंदिर के पास भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान काफी संख्या में बच्चों से लेकर बुड्ढे, महिलाएं और युवक-युवतियों की भीड़ भंडारा में लगा रहा। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि समस्त ग्रामवासीय एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम किया गया है। जिसमें स्थानीय मुखिया एवं समाजसेवी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि भंडारा लगभग दोपहर 2बजे से शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। राजस्थान से आए हुए आचार्य मुरलीधर पांडे ने बताया कि जिस जगह पर भक्ति अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है उसे क्षेत्र के लोग धन्य हो जाते हैं और भगवान की कृपा क्षेत्र वासियों पर बनी रहती है उन्होंने कहा कि हमें ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में चढ़ बढ़कर हिस्सा लेनी चाहिए इससे इंसान के पापों का नाश होता है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में पांच दिनों तक भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *