नालंदा में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, प्रेस वार्ता में बूथ स्तर से मजबूती पर जोर

0
IMG-20260219-WA0067

प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट,

बिहारशरीफ। जिला कांग्रेस कमेटी नालंदा की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय, राजेंद्र आश्रम, धनेश्वर घाट में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने की।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवेक्षक रण विजय सिंह तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवेक्षक राजीव मेहता, राजीव मिश्रा और अभिजीत सिंह का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए प्रवेक्षकों ने संगठन सृजन अभियान पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि नालंदा जिले में कांग्रेस पार्टी के संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक नए सिरे से सुदृढ़ किया जाएगा। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा सभी जाति और धर्म के लोगों को जोड़कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

1001265934

नेताओं ने स्पष्ट किया कि मजबूत संगठन ही पार्टी की असली ताकत है और आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर सदस्यता विस्तार एवं पुनर्गठन अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर अधिवक्ता सरफराज मलिक, विवेक सिंह यादव, हरिहर जी, किशोर कुमार, हैदर आलम, इमरान खान, कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिंह, रमेश पासवान, अधिवक्ता मोहम्मद इम्तियाज आलम, इंजीनियर टीपू, असगर भारती, दीपक कुमार, सोनू, भोला पासवान, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, डॉ. अवधेश कुमार, जितेंद्र कुमार, शशि भूषण पटेल, धनंजय पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *