भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी नालंदा शाखा द्वारा साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

0
IMG-20250907-WA0026

बिहारशरीफ (नालंदा) : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा द्वारा रविवार को श्रम कल्याण केंद्र मैदान स्थित विस्तारित भवन में साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जरूरतमंद और निसहाय लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना था। जांच करवाने आए लाभार्थियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर उनके लिए बहुत मददगार साबित हो रहे हैं। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर आगे भी प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा।

1000897706

इस शिविर में कुल 186 लोगों की जांच की गई।

  • शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी (अध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसाइटी नालंदा) ने 45 लोगों की जांच की।
  • नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह ने 50 मरीजों का इलाज किया।
  • फिजिशियन डॉ. इंद्रजीत कुमार ने 80 लोगों को परामर्श दिया।
  • हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार ने 35 मरीजों का इलाज किया।
  • होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार ने 25 मरीजों को देखा।
    इसके अलावा 16 लोगों की मधुमेह जांच भी की गई।

शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टर –

  • डॉ. श्याम बिहारी (शिशु रोग विशेषज्ञ)
  • डॉ. अखिलेश कुमार (फिजिशियन)
  • डॉ. इंद्रजीत कुमार (फिजिशियन)
  • डॉ. सुबोध कुमार (हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ)
  • डॉ. अभिनव कुमार सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ)
  • डॉ. प्रदीप कुमार सिंह (ऑडियोलॉजिस्ट)
  • डॉ. गौतम कुमार (होम्योपैथिक चिकित्सक) शामिल थे।

सभी चिकित्सकों ने विभिन्न रोगियों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श और दवाइयां दीं।

1000897705

शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद पंडित, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार, मोहम्मद अखलाक अहमद, आजीवन सदस्य प्रमोद पंडित, नागेंद्र कुमार, चंद्रमणि प्रसाद, बृज बिहारी प्रसाद, स्वधर्म कुमार, शंभू कश्यप, रविभूषण, राकेश कुमार पंकज, डॉ. मुजफ्फर जमाल, एएनएम मुस्कान कुमारी, राजीव कुमार, आकाश रोशन, अरुण कुमार, संजय कुमार सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

इन सभी सदस्यों ने मरीजों का पंजीकरण, कतारों का प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला। प्रतिभागियों ने कहा कि इन स्वयंसेवकों की सेवा भावना और समर्पण ही शिविर की सफलता का आधार है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *