गयाजी परिसीमन महारैली को लेकर रालोमो नालंदा की तैयारी बैठक सम्पन्न, हजारों कार्यकर्ताओं होंगे शामिल, हर प्रखंड में चलाया जा रहा जनसंपर्क अभियान

0
20250624_142347

बिहारशरीफ (नालंदा) : आगामी 29 जून को गया के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की परिसीमन महारैली को लेकर नालंदा जिला इकाई की तैयारी बैठक मंगलवार को सोहसराय स्थित गंगा मैरिज हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में रैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता रालोमो नालंदा जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने की, जबकि इसमें पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी एवं नालंदा जिला प्रभारी प्रशांत पंकज ने रैली की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर रालोमो युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल भी उपस्थित रहे।

1000719391

सोनू कुशवाहा ने बताया कि नालंदा जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में प्रशांत पंकज ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रैली को ऐतिहासिक और निर्णायक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटें। उन्होंने कहा कि परिसीमन जैसे अहम मुद्दे को लेकर आयोजित यह रैली राज्य की राजनीतिक दिशा को प्रभावित करेगी।

1000720385

बैठक में रालोमो प्रदेश उपाध्यक्ष भरत, संजय मेहता, विनोद कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद, महेंद्र कुशवाहा, सुबोध पंडित, पप्पू चौधरी, प्रतिभा रानी, राजू कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, अरुण पटेल, चंदन पटेल, मनोज महतो, अजयकांत चौधरी, सचिन कुशवाहा, प्रेम कुमार, कन्हैया सिंह, अरुण कुमार, मो. आसिफ हुसैन, जयप्रकाश सिंह, रोहित कुमार, धर्मेंद्र कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में तय किया गया कि नालंदा जिले से गया रैली में भाग लेने वालों के लिए प्रवास, भोजन और यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!