नालंदा में 834 जिंदा कारतूस बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी कैमूर से धराया

0
Screenshot_20250624_113829_X

नालंदा (बिहार) : बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और नालंदा पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध कारतूसों के बड़े जखीरे का खुलासा किया है। इस अभियान में कुल 834 विभिन्न बोर के जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी सदर नुरुल हक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोहसराय और भागन बीघा थाना क्षेत्र में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। पुलिस को सबसे बड़ी सफलता सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर में मिली, जहां अभिजीत कुमार उर्फ रॉबिन यादव के घर से 717 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

1000719085

छापेमारी के दौरान अभिजीत कुमार के साले विशाल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया, जो हिलसा थाना क्षेत्र के हरिबीघा गांव का रहने वाला है।

मुख्य आरोपी अभिजीत कुमार को पुलिस ने कैमूर जिले से गिरफ्तार किया। इससे साफ है कि अवैध हथियारों का यह नेटवर्क सिर्फ नालंदा तक सीमित नहीं था, बल्कि यह कई जिलों में फैला हुआ था।

भागन बीघा स्थित अभिजीत के दूसरे घर से भी 117 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहां से अभिजीत के पिता राजेंद्र प्रसाद, निक्की कुमारी और निभा कुमारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि यह अवैध कारोबार पूरे परिवार के स्तर पर संचालित हो रहा था।

इस कार्रवाई में सोहसराय, लहेरी और भागन बीघा थाना की पुलिस के साथ एसटीएफ पटना की टीम भी शामिल रही। पुलिस फिलहाल पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *