नालंदा के तीन शिक्षकों को मिला ‘ज्ञानोदय शिक्षक’ का सम्मान, शांतिकुंज हरिद्वार में किया जिले का नाम रोशन

0
IMG-20250611-WA0002

नालंदा (बिहार) : शांतिकुंज, हरिद्वार में आयोजित राष्ट्र स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन 9 जून को हुआ। इस शिविर में देशभर से आए शिक्षकों को उत्तम जीवन जीने की कला एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सशक्त बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

शिविर के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षक वर्ग सबसे अग्रणी और सबसे जिम्मेदार भूमिका निभाता है। शिक्षक ही हैं जो छात्रों को न केवल शैक्षणिक ज्ञान देते हैं, बल्कि उन्हें बेहतर जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। समय के अनुसार स्वयं को ढालने की क्षमता ही सच्चे शिक्षक की पहचान है।

इस प्रशिक्षण शिविर में अजय सिंह, मनोज कुमार एवं दिनेश प्रसाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘ज्ञानोदय शिक्षक’ प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इन शिक्षकों ने जिले का नाम पूरे शांतिकुंज हरिद्वार में गर्व से ऊँचा किया है।

इनकी इस उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर है और शैक्षणिक जगत में भी इनका सराहनीय योगदान चर्चा का विषय बना हुआ है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *