कतरीसराय प्रखंड में बीस सूत्री समिति की समीक्षा बैठक: योजनाओं की प्रगति पर विधायक ने जताई चिंता, अनुपस्थित पदाधिकारियों को नोटिस

0
IMG-20250603-WA0060

कतरीसराय (नालंदा) : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रथम बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक श्री जितेन्द्र कुमार ने की। उन्होंने एक-एक कर सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक के दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष कृष्णमूर्ति उर्फ रौशन कुमार ने जब देखा कि बैठक में कोई भी पत्रकार मौजूद नहीं हैं, तो उन्होंने बीडीओ प्रेम कुमार से प्रश्न किया कि पूर्व निर्धारित बैठक की सूचना पत्रकारों को क्यों नहीं दी गई। इस पर बीडीओ चुप रहे। विधायक श्री जितेन्द्र कुमार ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए। पत्रकारों की उपस्थिति अनिवार्य है ताकि बैठक की समीक्षा एवं जानकारी जनता तक समाचार पत्रों और चैनलों के माध्यम से पहुँच सके। उन्होंने तत्काल पत्रकारों को बुलाने और बैठक की जानकारी देने को कहा।

विधायक ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई है तथा जहां सुधार की आवश्यकता है, वहाँ आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। लघु सिंचाई समेत कुछ विभागों के पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में बीस सूत्री सदस्य रणबीर सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी प्रखंड के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करें ताकि जनता उन्हें लंबे समय तक याद रखे। उन्होंने थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों के कारण लोगों के दिलों में बस चुके हैं। इस बात का सभी ने समर्थन किया।

इस अवसर पर सीओ मनोज कुमार राव, बीईओ अब्दुल मन्नान, मनरेगा पीओ आशुतोष कुमार, जेई अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख राजीव कुमार उर्फ बउआ जी, जदयू अध्यक्ष रजनीश कुमार मुन्ना, पूर्व प्रमुख धनंजय प्रसाद, रामविलास राउत उर्फ खिट्टर मुखिया, सुभाष कुमार, सुबोध प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *