रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता, मंत्री डॉ. सुनील होंगे मुख्य अतिथि

बिहार शरीफ (नालंदा) : श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति द्वारा बिहार शरीफ के महल स्थित मां मनोकामना देवी मंदिर परिसर में शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया। उन्होंने यात्रा के मार्ग, समय और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी।
इस वर्ष रामनवमी शोभा यात्रा के मुख्य अतिथि बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील होंगे। वे यात्रा की शुरुआत से लेकर बाबा मणिराम अखाड़ा तक पैदल चलकर पूजा-अर्चना में शामिल होंगे।
शोभा यात्रा को और अधिक भव्य बनाने के लिए झारखंड से विशेष कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, जो अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है।

यात्रा मार्ग के विभिन्न धार्मिक स्थलों और प्रमुख स्थानों पर आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए एक खास अनुभव बनेंगी। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे बड़ी संख्या में यात्रा में भाग लें और इसे शांतिपूर्ण एवं सफल बनाएं।
प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन समिति के सदस्य सोनू कुमार हिंदू, ललन कुमार, शैलेन्द्र कुमार, अरविंद पटेल, अमरेश कुमार, वीपिन कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, धनंजय कुमार, नवीन कुमार, अमित शान, अविनाश कुमार, चंदन कुमार, धीरज पाठक, गोपाल कुमार, अमर राजपूत, प्रशांत भदानी और मणिकांत पासवान उपस्थित रहे।