स्थापना दिवस पर घर-घर झंडा लगाएंगे भाजपा कार्यकर्ता: पूनम शर्मा

0
IMG-20250403-WA0087

नालंदा : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के अवसर पर पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करने के लिए भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार ने किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

बैठक को संबोधित करते हुए पूनम शर्मा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को समान मान-सम्मान दिया जाता है। मेहनत और समर्पण के आधार पर कार्यकर्ताओं को पदोन्नति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी, इसलिए यह दिन हर कार्यकर्ता के लिए एक उत्सव जैसा है।

1000588549

इस वर्ष भाजपा का स्थापना दिवस श्री रामनवमी के पावन पर्व के साथ पड़ रहा है, जो एक शुभ संयोग है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे दोनों पर्वों को धूमधाम से मनाएं, अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाएं और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करें।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

पूनम शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भी हर मंडल एवं बूथ स्तर पर मनाया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

1000588551

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद सिंह, शैलेन्द्र कुमार, रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह, जिला मंत्री साबो देवी, डॉ. अशुतोष कुमार, रंजू कुमारी, उपेन्द्र राजवंशी, अनुग्रह नारायण, जिला मीडिया सह प्रभारी एवं निवर्तमान बिहार शरीफ महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, सन्नी पटेल, राजाराम, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, अभयानंद पाण्डेय, अविनाश कुमार गुड्डू, मंजय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र कुमार धुरी, विरेन्द्र कुमार और सोशल मीडिया संयोजक शीतेश गुंजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

1000551335

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *