मध्य विद्यालय रैतर में प्रधानाध्यापक अर्जुन प्रसाद का भव्य विदाई समारोह आयोजित

रैतर, नालंदा | मध्य विद्यालय रैतर में प्रधानाध्यापक अर्जुन प्रसाद के सेवानिवृत्ति अवसर पर 1 अप्रैल 2025 को भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। वे 31 मार्च 2025 को सेवा निवृत्त हुए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह में शामिल हुए गणमान्य लोग
विदाई समारोह में क्षेत्र के कई शिक्षाविद और शिक्षक उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी और सहायक शिक्षक द्वारका प्रसाद, आशुतोष कुमार, अर्चना कुमारी, आरती कुमारी, गीता कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रिया रंजन कुमार, सीमा कुमारी, मीना कुमारी और विनोद सपेरा शामिल थे।

इसके अलावा, गिरियक प्रखंड से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलाचक के प्रधानाध्यापक शिशिर कुमार सिन्हा, प्राथमिक विद्यालय दुर्गानगर के प्रधानाध्यापक बृजकिशोर प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय गुलजारबीघा की प्रधानाध्यापक नीलम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरिया सराय के प्रधानाध्यापक लाल बाबू नयन सहित मोहम्मद शबर अख्तर, मोहम्मद नजीमुद्दीन, सुमन सौरभ (प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर मुसहरी) और मोहम्मद मुजफ्फर सवा उपस्थित रहे।

सम्मान और उपहार भेंट किए गए
विदाई समारोह के दौरान अर्जुन प्रसाद को गीता पुस्तक, कपड़ा, मोमेंटो, फूलों का गुलदस्ता, छाता और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने उनके योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पे स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसमे मनमोहक नृत्य शामिल है।

अर्जुन प्रसाद के योगदान को सराहा गया
समारोह में वक्ताओं ने अर्जुन प्रसाद की शिक्षण सेवा में अनुशासन, निष्ठा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके शिक्षण कार्यों से न केवल छात्रों को लाभ हुआ, बल्कि पूरे विद्यालय ने प्रगति की।
समारोह का समापन
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानाध्यापक अर्जुन प्रसाद को उनके समर्पित शिक्षण सेवा के लिए धन्यवाद दिया और उनके स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना की।
