एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

बिहार शरीफ के सोगरा उच्च विद्यालय मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनडीए के पांचों घटक दलों के वरिष्ठ नेता, विधायकगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन जदयू जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं में एकजुटता बढ़ाना था। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने लालू परिवार पर साधा निशाना
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा—

“बिहार की जनता जानती है कि लालू परिवार कितना बड़ा भ्रष्टाचारी है। यहां तक कि तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने अपनी जन्मतिथि में भी घोटाला किया है। यह एक जालसाज परिवार है।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का संबोधन
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 2005 से पहले के बिहार और आज के बिहार में जमीन-आसमान का अंतर है।
उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा—
- बिहार में आज सबसे अधिक महिला पुलिस बल है।
- हर क्षेत्र में नौकरी और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
- हर टोला और कस्बे में पक्की सड़क, बिजली, पानी और सुशासन का राज स्थापित हो चुका है।
- विकास की गंगा पूरे बिहार में बह रही है।
बिहार शरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार का आह्वान
बिहार शरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे—
- केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।
- एनडीए सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक लेकर जाएं।
- विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर जनता का समर्थन जुटाएं।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद एनडीए गठबंधन को मिलेगा और एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।
सम्मेलन में एनडीए के दिग्गज नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा, जदयू, लोजपा, हम, और रालोमो के प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिसमे भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी संतोष पाठक, क्षेत्रीय सह प्रभारी जितेन्द्र नीरज, लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, रालोमो जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा, भाजपा लोकसभा प्रभारी कुमार राघवेन्द्र, लोकसभा संयोजक सुधीर कुमार, भाजपा जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद सिंह, शैलेन्द्र कुमार, रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, वीरेंद्र गोप, जिला मंत्री रंजू कुमारी, रवि राज, डॉ. अशुतोष कुमार, धीरेन्द्र रंजन, अमरकांत भारती, नगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, महेंद्र सिंह यादव, प्रज्ञा भारती, रजनीश कुमार, शितेष गुंजन, विकास कुमार, अविनाश कुमार, शशिकला सिन्हा, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, सोनू कुमार हिंदू, धीरज पाठक, अमित शान सिंह, निराला कुमार, विश्वनाथ कुमार, जदयू से भवानी सिंह, नगर अध्यक्ष नदीम जाफर, आशीष चंद्रवंशी
इस सम्मेलन में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में एकजुट होकर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
