लायंस क्लब ऑफ़ नालंदा ने दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया

0
lions cleb

बिहार शरीफ:- शहर के बाबा मणिराम अखाड़ा स्थित श्री राम लाल मंदिर के प्रांगण में श्री राम के वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ नालंदा द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 501 दीपक जलाए गए और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशियाँ मनाई गई।

jay shree ram

क्लब के अध्यक्ष रवि शंकर कुमार गुप्ता ने कहा कि श्री राम आदर्श पुरुष (भगवान) थे, जिन्होंने हर वर्ग, समाज और जनमानस को सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम भी उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की कोशिश करें।

इस कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष प्रोफेसर संजय कुमार, सचिव प्रमोद कुमार, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन प्रदीप कुमार, मुकेश मेहता, धर्मेंद्र कुमार मेहता, दिवाकर सिंह, सीए सुभाष कुमार, रंगेश कुमार शर्मा, हृदय कुमार, सुशील कुमार, राज रोशन, शिव शंकर कुमार, प्रहलाद कुमार, अखाड़ा समिति के संयोजक अमरकांत भारती, मंदिर के पुजारी एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे और दीप प्रज्वलित कर श्री राम के वार्षिकोत्सव को धूमधाम से मनाया।

bal bharti page 0001 1024x307 1

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *