रेड क्रॉस सोसाइटी के साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर में 140 मरीजों की हुई जांच

0
IMG-20260316-WA0030

जरूरतमंदों को दी गई निशुल्क चिकित्सा सेवा, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया परामर्श

बिहारशरीफ (नालंदा), 15 मार्च। रविवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी , जिला शाखा नालंदा द्वारा विस्तारित भवन श्रम कल्याण केंद्र मैदान में साप्ताहिक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के प्रख्यात चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।

इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, निसहाय और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में जांच कराने पहुंचे लाभार्थियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर उनके लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह स्वास्थ्य जांच शिविर आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा और प्रत्येक रविवार को लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

शिविर में कुल 140 मरीजों की जांच की गई। इनमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश कुमार ने 35 मरीजों की, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरदीप नारायण ने 45 मरीजों की, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह ने 30 मरीजों की तथा फिजिशियन डॉ. अखिलेश कुमार ने 50 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। इसके अलावा डॉ. रवि कुमार ने 15 मरीजों, डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम ने 20 मरीजों तथा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार ने 17 मरीजों की जांच की। शिविर में 15 लोगों की मधुमेह (शुगर) की जांच भी की गई।

शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों में डॉ. नीतीश कुमार (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. अखिलेश कुमार (फिजिशियन), डॉ. अमरदीप नारायण (हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिनव कुमार सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. रवि कुमार (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. गौतम कुमार एवं डॉ. रितेश कुमार (होम्योपैथिक चिकित्सक), डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम (फिजियोथैरेपिस्ट) और डॉ. प्रदीप कुमार सिंह (ऑडियोलॉजिस्ट) शामिल रहे। इन डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित इलाज और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।

शिविर के सफल संचालन में रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान सोसाइटी के सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद पंडित, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार तथा आजीवन सदस्यों में बृज बिहारी, राकेश कुमार पंकज, चंद्रमणि कुमार, प्रो. स्वधर्म कुमार, आकाश रोशन, रागिनी कुमारी, शंभू कुमार कश्यप, डॉ. एस.एम. मुजफ्फर जमाल, एनएम मुस्कान कुमारी, रीना कुमारी, कुणाल गौरव, अरुण कुमार और संजय कुमार उपस्थित रहे।

इन सभी सदस्यों ने मरीजों के पंजीकरण, कतार प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सक्रिय सहयोग दिया। उपस्थित लोगों ने उनकी सेवा भावना और समर्पण को शिविर की सफलता का आधार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *