सलेमपुर गांव में अखंड कीर्तन को लेकर 101 महिला श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

0
IMG-20260226-WA0073

राकेश पासवान की रिपोर्ट,

रहुई (नालंदा)। रहुई प्रखंड क्षेत्र के सुपासंग पंचायत अंतर्गत सलेमपुर गांव में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से गांव स्थित हनुमान मंदिर में अखंड कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के एक दिन पूर्व गुरुवार को 101 कन्याओं एवं महिला श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया।

कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु जल भरने के लिए कादी बीघा स्थित काली मंदिर पहुंचे। वहां पंडितों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर तालाब से जल भरकर कलश स्थापित किया गया। इसके बाद महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश लेकर डीजे की धुन पर नाचते-झूमते पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर पहुंचीं, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया।

1001280009

कार्यक्रम में मौजूद लाल जी ने बताया कि शुक्रवार से 24 घंटे का अखंड कीर्तन प्रारंभ होगा। कीर्तन की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव की सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर पिछले पांच वर्षों से इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

इस आयोजन को सफल बनाने में उपेंद्र राउत, रविंद्र राउत, मुकेश राउत, अनिल, सिंदल, मुकेश, गोलू, नगीना सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। गांव में धार्मिक उत्साह और आपसी एकता का माहौल देखने को मिल रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *