बंगोरिया गांव से मिनी राइफल के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

0
IMG-20260227-WA0064

रानी सिन्हा की रिपोर्ट,

वेना थाना क्षेत्र के बंगोरिया गांव से पुलिस ने एक मिनी राइफल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बंगोरिया गांव निवासी जोगिंदर चौहान के पुत्र अक्षय कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुरुवार की संध्या वेना स्टेशन चौक पर दो-तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए थे। संध्या गश्ती के दौरान पुलिस वाहन को देखकर सभी व्यक्ति भागने लगे। संदेह होने पर सशस्त्र बल के सहयोग से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम अक्षय कुमार बताया, लेकिन भागने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका। संदेह के आधार पर जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसमें मिनी राइफल के साथ उसकी तस्वीरें और हथियार का प्रदर्शन करते हुए अन्य फोटो मिले। मिनी राइफल के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने अपने घर में हथियार रखे होने की बात स्वीकार की। वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर बंगोरिया स्थित घर से एक मिनी राइफल बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया।
पुलिस ने मिनी राइफल और एक स्मार्टफोन जब्त करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रेतर विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *