जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक आयोजित

0
IMG-20250322-WA0190

नालंदा : जिला कांग्रेस कार्यालय, राजेंद्र आश्रम, बिहारशरीफ में जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन जिला प्रवक्ता मुन्ना कुमार पांडे ने किया।

बैठक की शुरुआत नालंदा महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष रीना देवी उर्फ रागिनी सिंह को फूल-माला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित कर की गई। इस मौके पर एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सागर पाटिल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल के वर्षों में कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश की गई, लेकिन जनता अब समझ चुकी है कि कांग्रेस ही सही मायने में देश को चलाने वाली पार्टी है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 5500 किलोमीटर की पदयात्रा कर यह संदेश दिया कि कांग्रेस गरीबों, मजलूमों और सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे नफरत के माहौल को खत्म कर उन्होंने देशभर में भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया ताकि राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हाथ मजबूत किया जा सके।

कार्यकर्ताओं का महत्व और आगामी चुनाव की रणनीति

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं से होती है। नालंदा में कांग्रेस का संगठन अन्य दलों से अधिक मजबूत है, लेकिन इसे और सशक्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की चार विधानसभा सीटों (नालंदा, राजगीर, बिहारशरीफ और अस्थावां) पर दावेदारी की मांग रखी।

1000566819

उन्होंने इस दौरान पार्टी के अंदर मौजूद कुछ नेताओं पर भी सवाल उठाए, जो संगठन को कमजोर करने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बाहरी उम्मीदवारों को थोपने से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है और वोटों का बिखराव होता है।

जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया

जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नालंदा के 20 प्रखंडों में से अधिकांश प्रखंड अध्यक्ष मजबूत और सशक्त हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कुछ लोग पार्टी के नाम पर निजी स्वार्थ के लिए दलाली में लिप्त रहते हैं, जो कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।

राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति का बयान

पूर्व विधायक रवि ज्योति ने कहा कि कांग्रेस को बाहरी लोग नहीं, बल्कि कुछ कांग्रेसी ही कमजोर करने में लगे हैं। उन्होंने विगत चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि वह चुनाव हारे नहीं थे, बल्कि उन्हें हराया गया था। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी के खिलाफ भीतरघात करते हैं, जिसका नुकसान पूरी पार्टी को उठाना पड़ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें।

1000566462

जिला प्रवक्ता ने एकजुटता पर दिया जोर

जिला प्रवक्ता मुन्ना पांडे ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही उनकी पहचान होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी के सिद्धांतों से भटक कर संगठन को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के साथ मिल जाते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने और उन्हें नजरअंदाज करने की जरूरत है।

कार्यक्रम का समापन और श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का समापन हाल ही में दिवंगत हुए रहुई प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष स्व. चंदेश्वर सिंह उर्फ चांदो सिंह की याद में दो मिनट का मौन रखकर किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मो. जेड इस्लाम, नव प्रभात, प्रशांत, मो. अरशद, अजीत कुमार, उदय कुशवाहा, कैप्टन शाहिद, रीना देवी, नरेंद्र शाही, राजीव कुमार, मुन्ना, सरफराज मलिक, कृष्णा दास, राजीव कुमार, राजीव रंजन कुमार, फवाद अंसारी, अश्विनी गौरव, रामचंद्र प्रसाद, रामबृक्ष पासवान, संजय पासवान समेत सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे।

bal bharti page 0001 1024x307 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *