शहीद जवानों की शहादत को कभी भुला नहीं जा सकता:- छात्र जदयू।
अमर वर्मा की रिपोर्ट—
बिहारशरीफ (नालंदा) छात्र जदयू नालन्दा के द्वारा बिहार शरीफ के कारगिल पार्क के शहीद स्मारक में पुलवामा दिवस के सातवीं बरसी के अवसर पर दीप जलाकर कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।शहीदों को नमन किया गया।इस अवसर पर जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव छात्र अध्यक्ष सन्नी पटेल ने कहा के शहीदों की शहादत को कभी भुला नहीं जा सकता। आज जवान मुस्तादी के साथ देश की सरहदों की रक्षा करते हैं तब पूरा देश चैन की नींद सोता है।पुलवामा आतंकी हमले को सात साल हो गए हैं. यह भारत के इतिहास का एक दुखद अध्याय था जब देश ने आतंकी हमले में 40 बहादुर जवानों को खो दिया पूरा देश उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है।जबानों की निष्ठा,दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा अमिट रहेंगे।चेतना में सदा अमिट रहेंगे. हर भारतीय को उनके अटूट साहस से शक्ति मिलती है
‘पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले हमारे वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं. आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है।

आतंकवाद का सामना करने वाले हमारे सुरक्षा बलों व सुरक्षा एजेंसियों के साहस, समर्पण और बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा।हमारे अमर जवानों का बलिदान भारतीय शौर्य और पराक्रम के उस अजेय संकल्प का उद्घोष है, जो हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा. राष्ट्र आपके सर्वोच्च बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा।इस अवसर पर छात्र जदयू के नगर अध्यक्ष संजीत यादव,जिला महासचिव बिट्टू कुशवाहा डा सौरभ प्रकाश छात्र प्रवक्ता विकास वर्मा,कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, पुरुषोत्तम पांडेय, संजीव महतो शुभम कुमार, अभय कुमार, सत्यम कुमार, जयकांत कुमार,अमरकांत कुमार, सीनू भारद्वाज,दीपक कुमार, मौर्य सिंह कुशवाहा विकास कुमार,अजीत कुमार,अंकित राज,गुलशन कुमार प्रो ध्रुव प्रसाद अंकित कुमार रोहित महतो, पवन कुमार,दिलखुश कुमार,आर्यन कुमार सत्यम कुमार पुरुषोत्तम पांडेय रोहित कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
