राजगीर में 8 मार्च को मगध सम्राट जरासंध स्मारक का प्रथम वार्षिकोत्सव, कई मंत्री व जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

0
IMG-20260219-WA0037

राकेश नालंदा की रिपोर्ट, राजगीर (नालंदा) : राजगीर की ऐतिहासिक धरती पर स्थित मगध सम्राट जरासंध स्मारक के प्रथम वर्षगांठ सह स्थापना दिवस के अवसर पर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय जरासंध अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलन सिंह चंद्रवंशी एवं महासचिव विश्वजीत कुमार बंटी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी दी।

पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 8 मार्च को आयोजित समारोह में मगध सम्राट जरासंध महाराज के जीवन और उनके ऐतिहासिक योगदान पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विचार गोष्ठी तथा सम्मान समारोह सहित कई आयोजन किए जाएंगे। परिषद ने कहा कि यह आयोजन मगध की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत और गौरवशाली परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रवण कुमार (ग्रामीण विकास मंत्री) उपस्थित रहेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम संरक्षक के रूप में प्रमोद कुमार चंद्रवंशी (वन एवं पर्यावरण सह सहकारिता मंत्री) शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, एमएलसी रीना यादव, पूर्व एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी तथा समाजसेवी डॉ. केपी सिंह चंद्रवंशी भी शिरकत करेंगे।

परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि स्मारक का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इस अवसर पर संतोष कुमार भारती, संतोष कुमार सिंह, ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन नालंदा जिला अध्यक्ष परीक्षित चंद्रवंशी, निशांत चंद्रवंशी, राकेश कुमार, जॉनी वीरू चंद्रवंशी, नागेंद्र नाथ चंद्रवंशी, रंजन सिंह चंद्रवंशी, मुखिया रवि राम, निरंजन सिंह चंद्रवंशी, ओम सिंह चंद्रवंशी, गोलू चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *