स्थापना दिवस पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भव्य भंडारा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0
IMG-20260213-WA0061

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर, राजीव लोचन की रिपोर्ट – बड़गांव सूर्यतालाब किनारे स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर का स्थापना दिवस शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान तथा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर की स्थापना स्वर्गीय तोमर महतो एवं यशोदा देवी की स्मृति में उनके परिजन डॉ. विश्वनाथ प्रसाद सिन्हा परिवार द्वारा कराई गई थी। प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस पर यहां धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर परंपरा निभाई जाती है।

1001251475

कार्यक्रम के दौरान डॉ. चंदेश्वर प्रसाद ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग धर्म और आस्था से दूर होते जा रहे हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्म के साथ धर्म से जुड़ने पर जीवन में शांति मिलती है और प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा ईश्वर भक्ति में देना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि बडगाम सूर्यपीठ धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है और पूर्वजों की आस्था को आगे बढ़ाते हुए यहां मंदिर का निर्माण कराया गया है, जिससे सामाजिक एकजुटता भी मजबूत होती है।

इस अवसर पर डॉ. चंदेश्वर प्रसाद, किरण कुमारी, अशोक प्रसाद, मधु कंचन, वार्ड पार्षद विनीता कुमारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, उपमुख पार्षद पिंकी कुमारी, मोहन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुशवाहा समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!