दुर्गापुर में शत चंडी महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा, विधायक कौशल किशोर हुए शामिल

0
IMG-20250929-WA0069

गिरियक (नालंदा) : नालंदा जिले के पावापुरी दुर्गापुर गांव में मां दुर्गा एवं हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह शत चंडी महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 22 सितम्बर 2025 से आरंभ हुआ है और 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

गांव में यह परंपरा वर्ष 1986 से लगातार जारी है। इस मौके पर राजगीर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कौशल किशोर ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए अगली बार पुनः विधायक बनाने का संकल्प लिया।

पूरे गांव में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने “जय माता दी” के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा निकाली।

ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के बाहर दीप प्रज्वलित किए, रंगोली सजाई और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरा क्षेत्र जय घोष से गूंजायमान रहा।

इस अवसर पर पुजारी प्रदीप कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार, पूर्व मुखिया राकेश कुमार, विधायक कौशल किशोर, रोहित कुमार सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!