स्कूली वाहन गड्ढे में गिरा, नालंदा में आधा दर्जन बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर

0
car

नालंदा में सोमवार की सुबह एक स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे वाहन में सवार आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। यह घटना छबीलापुर थाना क्षेत्र के कहटा गांव के पास सिलाव-गोरौर पथ पर हुई। घायल बच्चों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

घटना के अनुसार, सिलाव प्रखंड के नेपुरा गांव स्थित आवासीय जीनियस पब्लिक स्कूल के बच्चे स्कूली वाहन से स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान यह वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर गड्ढे में गिर गया। हादसे में बच्चे जख्मी हो गए, और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से दो बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल इलाज के लिए क्लिनिक भेजा गया।

school

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन इस हादसे के बाद न तो बच्चों के परिजन सामने आए और न ही स्कूल के संचालक ने कोई बयान दिया। फिलहाल, सभी बच्चों का इलाज उनके परिजन निजी क्लिनिक में करा रहे हैं।

इस बारे में छबीलापुर थानाध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची। जहां स्कूल का वाहन खाई में क्षतिग्रस्त हालत में पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

bal bharti page 0001

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *