हसनपुर, राजगीर में ओलंपियाड 2024 के विद्यालय स्तरीय परिणाम घोषित

पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज सरस्वती विद्या मंदिर, हसनपुर, राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2024 के विद्यालय स्तरीय परिणाम घोषित किए गए। इस परीक्षा का आयोजन हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, वरिष्ठ आचार्य अमन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के शिक्षा मंत्रालय द्वारा अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी भाषा के विकास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने हिंदी को केवल एक भाषा नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

विद्यालय (राज्य कोड: 10, परीक्षा केंद्र संख्या: HO2886) के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आदर्श कुमार सिंह (कक्षा 2) ने 95 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक (पूर्व क्षेत्र) जीता, वहीं अमन कुमार (कक्षा 2) को 90 अंक के साथ स्वर्ण पदक (पूर्व क्षेत्र) मिला। कुमारी सारिका (कक्षा 2) ने 88 अंक प्राप्त कर रजत पदक (पूर्व क्षेत्र) हासिल किया, जबकि प्रणव पांडेय (कक्षा 2) ने 85 अंक के साथ रजत पदक (पूर्व क्षेत्र) प्राप्त किया।
अनिका भारती (कक्षा 7) ने 84 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक (क्वालीफाईड श्रेणी) जीता। देवाशी (कक्षा 3) ने 82.5 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक (क्वालीफाईड श्रेणी) अर्जित किया, जबकि अरनव राज (कक्षा 3) ने 80 अंक के साथ रजत पदक (क्वालीफाईड श्रेणी) प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, कई छात्रों को ब्रॉन्ज़ मेडल और प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

विद्यालय के प्राचार्य अनंत कुमार सिन्हा, प्रभारी प्राचार्य मनोरंजन कुमार सिंह, गोपाल कुमार राय, राहुल कुमार सिंह, आचार्य प्रतिनिधि संगीता कुमारी और अन्य आचार्यगण ने विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
