भव्य रंगोत्सव के साथ रोटरी क्लब तथागत का होली मिलन समारोह संपन्न

0
IMG-20260302-WA0038

शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट,

बिहारशरीफ। रोटरी क्लब तथागत, बिहार शरीफ की ओर से होली के पावन अवसर पर भव्य रंगोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब के रोटेरियन सदस्य, इंटरैक्ट क्लब के बच्चे तथा रोटरी तथागत स्कूल के लगभग 350 छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।

समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों की उमंग और उत्साह ने पूरे वातावरण को रंगमय बना दिया। इंटरैक्ट क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी रोटेरियनों के साथ मिलकर होली का आनंद उठाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह समाज में एकता, सद्भाव एवं प्रेम का संदेश देती है। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन परमेश्वर महतो ने अपने संदेश में कहा कि होली हमें आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।

क्लब की सचिव रोटेरियन मधु कंचन ने सभी से सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की अपील की। वहीं कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन जोसेफ टी. टी. और रोटेरियन संजीव दास ने उपस्थित सभी सदस्यों, शिक्षकों, बच्चों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रो ई. अरविंद कुमार, रो डॉ. विभाष प्रियदर्शी, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अशोक कुमार, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन विश्व प्रकाश, रो रश्मि दास, रो अनिल कुमार, रो अनिल सैनी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से रोटरी क्लब तथागत ने सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *