रोटरी क्लब ऑफ बिहारशरीफ ने 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की

बिहार शरीफ: रोटरी क्लब ऑफ बिहारशरीफ ने वर्ष 2025-26 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह घोषणा बुधवार को सोहसराय स्थित ऐरावत पैलेस में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान क्लब के वर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन संजीव कुमार बबलू ने की। सर्वसम्मति से रोटेरियन दिनेश कुमार केसरिया को अध्यक्ष और रोटेरियन मनीष चंद्र को सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रेस वार्ता में रोटेरियन संजीव कुमार बबलू ने कहा कि क्लब की जिम्मेदारियां समाजसेवा की भावना से प्रेरित और प्रबुद्ध व्यक्तियों को सौंपी गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नया कार्यकाल रोटरी क्लब के लिए सामाजिक कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगा।
क्लब के उपाध्यक्ष रोटेरियन भरत कश्यप ने कहा कि नए सत्र में क्लब के क्रियाकलाप समाजसेवा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होंगे। इन प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।
क्लब ट्रेनर रोटेरियन संजीव कुमार सिन्हा ने नए अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सचिव रोटेरियन मनीष चंद्र की उच्च शैक्षणिक योग्यता और व्यापक अनुभव से क्लब को काफी लाभ मिलेगा। मनीष चंद्र एक ख्याति प्राप्त अधिवक्ता और पत्रकार हैं, इसके अलावा वे होटल और मैरिज हॉल संघ बिहार शरीफ के सचिव भी हैं।
नई कार्यकारिणी की सूची:
- आइ.पी.पी.: रोटेरियन संजीव कुमार बबलू
- अध्यक्ष: रोटेरियन दिनेश कुमार केसरिया
- सचिव: रोटेरियन मनीष चंद्र
- उपाध्यक्ष: पीपी रंजीत कुमार सिंह, पीपी भरत कश्यप
- कोषाध्यक्ष: पीपी रोटेरियन राजकुमार
- संयुक्त सचिव: रोटेरियन डॉ. सुजीत कुमार, रोटेरियन राकेश कुमार (मुकेश), रोटेरियन तन्नू रस्तोगी
- सार्जेंट एट आर्म्स: रोटेरियन डॉ. शुभम आनंद, रोटेरियन अनिता केसरिया
- क्लब ट्रेनर: रोटेरियन संजीव कुमार सिन्हा
- फाउंडेशन चेयरमैन: पीपी रोटेरियन डॉ. मनोज कुमार
- सदस्यता अध्यक्ष: रोटेरियन जया रानी, रोटेरियन रश्मि रानी
- पब्लिक इमेज: पीपी रोटेरियन डॉ. रविचंद कुमार
- क्लब प्रशासन: रोटेरियन डॉ. रंजना
- निदेशक सेवा परियोजना: रोटेरियन शिवानी नंदिनी, रोटेरियन रजत रस्तोगी
- क्लब बुलेटिन: पीपी रोटेरियन भरत कश्यप
- तकनीकी अधिकारी: रोटेरियन रोहित कुमार (रिंकू)
इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने नए कार्यकाल की कार्ययोजना और सामाजिक योगदान के बारे में अपने विचार साझा किए। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि क्लब आने वाले समय में समाज के लिए अधिक से अधिक सेवाएं प्रदान करेगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करेगा।
