सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमार को समारोह पूर्वक दी गई विदाई, शिक्षकों व छात्रों ने किया सम्मान

0
20260205_145100

थरथरी (नालंदा)। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय भतहर में गुरुवार को प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समारोह का उद्घाटन वीईओ पुष्पा कुमारी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य विद्यालय नरारी के प्रधानाध्यापक रामप्रवेश राम ने की, जबकि संचालन मध्य विद्यालय नारायणपुर के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार चौधरी ने किया।

1001233553

विदाई समारोह में बीईओ सहित प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने सर्वेश कुमार को माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अपने सम्मान को देखकर वे भावुक हो उठे।

अपने संबोधन में सर्वेश कुमार ने कहा कि यह पल उनके जीवन का बेहद भावुक क्षण है। उन्होंने विद्यालय परिवार, स्थानीय लोगों और सहकर्मियों से मिले सहयोग, स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लगन से पढ़ाई कर उज्ज्वल भविष्य बनाने की सलाह दी।

वीईओ पुष्पा कुमारी ने कहा कि सर्वेश कुमार की सेवानिवृत्ति शिक्षा क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी बच्चों को मार्गदर्शन देते रहेंगे।

1001233589

कार्यक्रम गाजे-बाजे और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन की जिम्मेदारी मध्य विद्यालय भतहर के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने निभाई।

इस अवसर पर एचएम मो. इम्तियाज हुसैन, संजय कुमार, उपेंद्र प्रसाद, देवकुमार, रविरंजन कुमार, इन्द्रदेव प्रसाद, कृष्ण कुमार, शैलेन्द्र कुमार, प्रखंड एमडीएम प्रभारी विक्की कुमार, नंदू पासवान, धर्मेंद्र चौधरी, विमलेश ठाकुर, सचिन कुमार, मंजू कुमारी, सुनीता कुमारी, शम्मी कुमारी, अनामिका कुमारी, प्रेरणा प्रकाश, स्नेहा भारती, चंचल कुमारी, मनेन्द्र कुमार, राजीव प्रसाद, विभुभूषण कुमार, नीरज कुमार शर्मा, अर्चना कुमारी, अमोला देवी समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *