पावापुरी में छापेमारी: 20 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार

0
IMG-20250128-WA0095

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नेतृत्व में मिशन मुक्ति फाउंडेशन, आइडिया एनजीओ और नालंदा पुलिस ने पावापुरी ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर 20 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। इस कार्रवाई में ऑर्केस्ट्रा संचालक पति-पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फिल्मों और नौकरी का लालच देकर लाई गईं लड़कियां

रेस्क्यू की गई लड़कियां बिभिन्न राज्यों की रहने वाली हैं। इन्हें अच्छी नौकरी और फिल्मों में डांस का झांसा देकर नालंदा लाया गया था। यहां उनसे जबरन ऑर्केस्ट्रा में डांस करवाया जा रहा था।

1000476826

गिरोह की संरचना

यह गिरोह बबीता म्यूजिकल ग्रुप के नाम से संचालित था, जिसे पावापुरी निवासी रंजीत प्रसाद उर्फ राजू और उनकी पत्नी बबीता चलाते थे। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े तीन म्यूजिकल ग्रुप – बबीता म्यूजिकल ग्रुप, बीआर म्यूजिकल ग्रुप और आशिकी बैंड के खिलाफ कार्रवाई की है।

रेस्क्यू अभियान का विवरण

मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि “तीन ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 20 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। इनसे ऑर्केस्ट्रा में डांस करवाया जा रहा था। लड़कियों को सरस्वती पूजा के कार्यक्रम में डांस कराने के लिए बुलाया गया था।”

1000477454

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अहम भूमिका

इस ऑपरेशन का नेतृत्व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया। पुलिस ने कहा है कि अन्य आरोपियों की तलाश और गिरफ़्तारी के लिए जांच जारी है।

रेस्क्यू के बाद लड़कियों में खुशी

पुलिस के चंगुल से छुड़ाए जाने के बाद लड़कियां राहत में दिखीं और उन्होंने पुलिस एवं एनजीओ का आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी पीड़ित लड़कियों को सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था दी जाएगी।

bal bharti page 0001 1024x307 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!