पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव का जनसंपर्क अभियान, जनता से लिया आशीर्वाद

हिलसा के पूर्व विधायक एवं राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने रविवार को परवलपुर प्रखंड के अलावां पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और पार्टी की नीतियों पर चर्चा की।
राजद की नीतियों से ग्रामीण उत्साहित
शक्ति सिंह यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव द्वारा घोषित “माई बहिन मान योजना” से महिलाओं में खासा उत्साह है। साथ ही, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और वृद्धा पेंशन योजना की जानकारी से भी ग्रामीणों में खुशी देखी गई। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से आशीर्वाद लिया, और ग्रामीणों ने जोश के साथ नारे लगाए—
“2025 राजनीति की धुरी है, हिलसा के लिए शक्ति सिंह यादव जरूरी है!”
भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी
ग्रामीणों ने मोटेशन और इंदिरा आवास योजना के सर्वे में 5000 रुपये की अवैध वसूली की शिकायत की। उन्होंने कहा कि जब शक्ति सिंह यादव विधायक थे, तब ऐसी समस्याएं नहीं थीं, लेकिन अब भ्रष्टाचार चरम पर है। ग्रामीणों का आरोप था कि ब्लॉक हो या थाना, बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा, जिससे आम जनता बेहद परेशान है।

कानून-व्यवस्था पर चिंता
शक्ति सिंह यादव ने बिहार, विशेषकर नालंदा जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा—
“आज गरीबों और महिलाओं के लिए प्रशासनिक व्यवस्था बदतर हो गई है। भ्रष्टाचारियों का बोलबाला बढ़ गया है, लेकिन मैं जनता की आवाज़ को बुलंद करूंगा और उनके हक की लड़ाई लड़ूंगा।”
2025 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
युवा जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि परवलपुर प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2020 में साजिश के तहत हराने की कोशिश की गई थी, लेकिन जनता का विश्वास आज भी शक्ति सिंह यादव पर बना हुआ है। उन्होंने दावा किया—
“2025 में जनता उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगी!”
जनता से जुड़े रहने का इनाम मिलेगा
हिलसा प्रखंड अध्यक्ष नवल यादव ने कहा कि जब शक्ति सिंह यादव विधायक थे, तब गरीबों की समस्याओं का समाधान होता था, लेकिन आज की सरकार ने जनता की तकलीफों को अनदेखा कर दिया है। उन्होंने कहा—
“आज के विधायक ने जनता की परेशानियों की ओर ध्यान नहीं दिया, जबकि शक्ति सिंह यादव चुनाव हारने के बावजूद हमेशा जनता के बीच बने रहे। इस बार जनता इतनी बड़ी जीत दिलाएगी कि किसी को बेईमानी का मौका न मिले!”
जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं की भागीदारी
इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, रामानंद प्रसाद, नवल यादव, अरविंद प्रसाद, सरोज ठाकुर, अमित कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
