राजगीर विधानसभा पर कमल खिलाने की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

0
20250810_152000

गिरियक (नालंदा ) : गिरियक पावापुरी नगर पंचायत स्थित मैरेज हॉल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गिरियक प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अविनाश कुमार ने की, जबकि संचालन रवि राज ने किया।

बैठक में राजगीर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह मांग और आह्वान किया कि पार्टी अपनी “विरासत” को वापस हासिल करे। वरिष्ठ भाजपा नेता श्रवण कुमार ने कहा कि राजगीर विधानसभा पूर्व में भाजपा की मजबूत सीट रही है, और इसे पार्टी को वापस पाना होगा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व से आग्रह किया कि आगामी चुनाव में यह सीट कमल के निशान पर ही लड़ी जाए।

1000824653 edited scaled

पूर्व भाजपा जिला मंत्री रवि राज ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। उन्होंने घोषणा की कि पूरे राजगीर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा साक्षरता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सीट भाजपा की पारंपरिक और विरासत में मिली सीट है, जिसे बचाना हमारी प्राथमिकता है।

बैठक में वक्ताओं ने जोर दिया कि भाजपा गठबंधन धर्म का पालन करते हुए भी अपनी इस ऐतिहासिक सीट के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने याद दिलाया कि जनसंघ के समय से ही राजगीर विधानसभा में भाजपा की जड़ें रही हैं। जब जनसंघ की नींव कमजोर थी, तब भी यहां विजय मिली थी। आज जबकि भाजपा देश में एक विशाल वटवृक्ष की तरह फैल चुकी है, राजगीर में पार्टी को राजनीतिक रूप से हाशिए पर नहीं रहने देना है। यह लड़ाई उस बंधन को तोड़ने की है, जिसने इस सीट को पार्टी से दूर कर दिया।

1000824957

इस अवसर पर मुन्ना पासवान, श्रवण सिंह, श्याम किशोर सिंह, रवि राज, अरुण सिंह, उपेंद्र राजवंशी, शैलेन्द्र कुमार आर्य, दिनेश सिंह, सुनील कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, इंद्रजीत कुमार, मनोज कुमार उर्फ मंटू सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!