बेलसर में होली के रंग में सियासत का संग! कौशलेन्द्र कुमार ऊर्फ छोटे मुखिया ने भरी पंचायत चुनाव की हुंकार

0
20260227_165417

शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट,

नूरसराय (नालंदा)। नालंदा विकास मोर्चा के तत्वावधान में होली के अवसर पर डायमंड रिसोर्ट बेलसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के नालंदा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ऊर्फ छोटे मुखिया ने किया। समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। अपने संबोधन में कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि होली प्रेम, एकता और सद्भाव का पर्व है। यह त्योहार समाज में व्याप्त मतभेदों को समाप्त कर लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने सभी से अपील की कि पुराने गिले-शिकवे भुलाकर आपसी सौहार्द को मजबूत करें।

1001282591

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य केवल त्योहार मनाना नहीं, बल्कि आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठित करना और रणनीति तैयार करना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं, ताकि आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्वों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्सव के रंग के साथ राजनीतिक सक्रियता का भी माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *