अतवल चक गांव के बधार में पुलिस की छापेमारी, 400 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट

0
IMG-20260215-WA0095

जैलेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
थरथरी (नालंदा)। थरथरी प्रखंड क्षेत्र के अतवल चक गांव के बधार में पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 400 लीटर अर्धनिर्मित अवैध शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया।

थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि गांव के बधार में झाड़ियों के बीच कई टीनों में शराब निर्माण के लिए कच्चा माल छिपाकर रखा गया था। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अतवल चक गांव में छापेमारी की।

1001256445

छापेमारी के दौरान लगभग 400 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की गई, जिसे विधि अनुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण और कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *