पुलिस ने मयूर पैलेस होटल में अवैध शराब पार्टी का किया पर्दाफाश, होटल को किया गया सील, 41 गिरफ्तार

0
mayur

बिहार शरीफ के लहेरी थाना की पुलिस ने शुक्रवार देर रात होटल मयूर पैलेस में चल रही अवैध शराब पार्टी पर छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें ज्यादातर युवा शामिल हैं। लहेरी थाना प्रभारी दिनेश कुमार साह ने बताया कि नालंदा के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में अवैध शराब पार्टी के साथ जुआ और डीजे पर डांस का आयोजन हो रहा है।

सूचना के आधार पर बिहार शरीफ सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से कई ब्रांडेड शराब की बोतलें बरामद कीं, जिनमें ब्लेंडर्स प्राइड और जॉनी वॉकर रेड लेबल शामिल हैं। अधिकांश बोतलें पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए निर्धारित थीं। इसके साथ ही डीजे सिस्टम, साउंड सिस्टम और लाइटिंग का सामान भी जब्त किया गया।

पुलिस ने होटल मयूर पैलेस को सील कर दिया है और लहेरी थाना में बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम, लाउडस्पीकर अधिनियम और बंगाल जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोग बिहार शरीफ, लहेरी, सरमेरा और आसपास के इलाकों के निवासी हैं। पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है।

bal bharti page 0001 1

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *