महाशिवरात्रि पर आनंद धाम महादेव मंदिर में शिव-पार्वती विवाह महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, भजन-कीर्तन से गूंज रहा परिसर

0
IMG-20260213-WA0073

कुमार अभिषेक की रिपोर्ट, नालंदा, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अति प्राचीन आनंद धाम महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मंदिर परिसर में महिलाएं भजन-कीर्तन और मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना रही हैं। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की जा रही है, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण में सराबोर है।

आयोजनकर्ता सनातन सेवक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव और माता पार्वती का पावन विवाह पूरे विधि-विधान और धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह विवाह महोत्सव पिछले 17 वर्षों से लगातार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन का पर्व है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था रहती है और बड़ी संख्या में भक्त इस आयोजन में शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *