साप्ताहिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 125 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण

0
IMG-20260215-WA0071

गुड्डू कुमार की रिपोर्ट, बिहार शरीफ (नालंदा) : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा द्वारा रविवार को विस्तारित भवन श्रम कल्याण केंद्र मैदान में साप्ताहिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य निसहाय एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।

शिविर में बिहार शरीफ के विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लेकर मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया। इस दौरान कुल 125 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं 45 लोगों की मधुमेह (डायबिटीज) की जांच भी की गई।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश कुमार ने 25 बच्चों की जांच की। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह ने 45 मरीजों की आंखों की जांच की। फिजिशियन डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार एवं डॉ. उमेश कुमार सिंह ने 60 मरीजों को परामर्श दिया। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम ने 20 मरीजों का परीक्षण किया। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार एवं डॉ. रितेश कुमार ने 12 लोगों का इलाज किया। ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने भी मरीजों की जांच कर उचित सलाह दी।

1001255446

शिविर में पहुंचे लाभार्थियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत सहायक साबित हो रहे हैं।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकारिणी एवं आजीवन सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पंजीकरण, कतार प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। उपस्थित सदस्यों के समर्पण और सेवा भावना को शिविर की सफलता का मुख्य आधार बताया गया।

रेड क्रॉस सोसाइटी ने जानकारी दी कि यह स्वास्थ्य जांच शिविर आगे भी प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *