मिशन हरियाली ने छात्रों के बीच 900 पौधों का किया वितरणपर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता जरूरी : राजीव रंजन भारती

0
IMG-20260221-WA0120

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर | राजीव लोचन की रिपोर्ट

राजगीर (नालंदा)। मिशन हरियाली नूरसराय की ओर से शनिवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के बीच पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। अभियान के तहत अमरूद, कटहल, कचनार और गुलमोहर सहित कुल 900 पौधे वितरित किए गए। महादेवपुर, पिलखी सहित कई क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए पौधे दिए गए।

संस्था के संस्थापक राजीव रंजन भारती ने कहा कि विश्व में पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है। प्राकृतिक संसाधन जैसे शुद्ध पानी और स्वच्छ हवा, जो कभी नि:शुल्क उपलब्ध थे, आज लोगों को खरीदने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव अपने भौतिक सुखों की पूर्ति के लिए अंधाधुंध पेड़-पौधों और जलस्रोतों को नष्ट कर रहा है, जो चिंताजनक है। पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना होगा।

1001270435

कार्यक्रम के दौरान केरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या बिंदु पी. कुरियाकोस ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने मिशन हरियाली की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में समाज के लिए इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि राजीव रंजन भारती और उनकी टीम नि:शुल्क वृक्षारोपण कर समाज को प्रेरित कर रही है, जिससे अन्य लोगों को भी सीख लेने की जरूरत है।

मिशन हरियाली की वॉलिंटियर दीप्ति कौशिक ने बताया कि राजगीर के लगभग सभी विद्यालयों में नि:शुल्क पौधा वितरण का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत अमरूद, कचनार, गुलमोहर, कटहल आदि के पौधे वितरित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर रोमिला दत्त सहित अभिषेक कुमार, फराह अंजुम, सौरभ सुमन, सत्यार्थ गौतम, किसलय कुमार, खुशबू कुमारी, नीतीश कुमार, अनिल लाल दास, सुदेश कुमार, सुमन कुमारी, गुड़िया कुमारी, बबिता कुमारी, तरन्नुम परवीन, इंदु प्रकाश चौधरी, नीलोफर परवीन, नुसरत प्रवीण, अर्चना रंजन, दीप्ति कौशिक, निशु कुमारी, कशिश कुमारी, कुमारी शशि, साइका प्रवीण, वजीहा एहतेशाम समेत अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *