मलमास मेला की करें बेहतर तैयारी, नहीं करें कोताही, सीएममेला को लेकर लिया जायजा, राजगीर पहुंचे नीतीश कुमार, गंगाजी जलापूर्त्ति योजना का भी लिया जायजा
अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।
राजीव लोचन की रिपोर्ट।
राजगीर (नालंदा) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राजगीर पहुंचकर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। सीएम मोतनाजे के गंगाजी राजगृह जलाशय का निरीक्षण करते हुए राजकीय मलमास मेला-2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया। जलाशय परिसर का भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंगाजी जलापूर्त्ति बेहतर तरीके से हो रहा है। जलाशय के चारों ओर लोहे की जाली लगाई गई है। सीएम ने अधिकारियों को कहा कि गंगाजी का पानी लगातार मिले। इसमें रूकावट नहीं हो। सीएम ने रोपवे के पास बने मल्टीपर्पस गृद्धकूट भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने गृद्धकूट भवन से होते हुए नये रोप-वे का जायजा लिया और वहां पर्यटकों को मिल रही सुविधाओं को भी जाना। कहा कि पर्यटकों को परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखें।

कन्वेंशन सेंटर में उन्होंने अधिकारियों से मलमास मेला के बारे में जानकारी ली। डीएम को कहा कि मेला की बेहतर तैयारी करें। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। श्रद्धालुओं के रहने, खाने, पीने, साफ-सफाई सहित अन्य का बेहतर इंतजाम करें। सभी घाटों, सरस्वती नदी, वैतरणी नदी, की साफ-सफाई करायें। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक कौशल किशोर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, डीएम कुंदन कुमार, नवादा के डीएम रवि प्रकाश, एसपी भारत सोनी, नवादा के एसपी अभिनव धीमान सहित अन्य मौजूद थे।
