महिला सशक्तिकरण के लिए “महिला संवाद” कार्यक्रम आयोजित, डॉ. सुनील कुमार बोले – आज की महिलाएं समाज की आर्थिक रीढ़

0
IMG-20250713-WA0127

बिहार शरीफ (नालंदा) : भारतीय जनता पार्टी, नालंदा द्वारा आज मोरातालाब मंडल अंतर्गत भागन विगहा स्थित केशव मैरिज हॉल के प्रांगण में “महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार उपस्थित रहे। मंच संचालन भाजपा जिला मंत्री रंजू कुमारी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं आज महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज अपने परिवार के साथ-साथ समाज की भी आर्थिक रीढ़ बन चुकी हैं।

1000761979

उन्होंने बताया कि बिहार में 1 करोड़ 35 लाख से अधिक महिलाएं ‘जीविका’ समूह से जुड़कर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न आजीविका कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं, जिससे न केवल उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है, बल्कि समाज में भी वे अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं।

डॉ. कुमार ने कहा,

“महिलाओं को आज राजनीतिक अधिकारों के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक मजबूती भी मिली है। यह बदलाव केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सरकारों के कारण संभव हुआ है।”

उन्होंने कहा कि 2005 से पहले लालू-राज में महिलाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। लेकिन एनडीए सरकार बनने के बाद महिलाओं के हित में कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए, जैसे:

  • पंचायत चुनावों में 50% आरक्षण
  • शराबबंदी की मांग को स्वीकार कर कानून बनाना
  • सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण देना
1000761977

डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन धन योजना, उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिन्होंने महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाए हैं।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और नए भारत के निर्माण में अपनी प्रभावशाली भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। लगभग 1500 महिलाओं ने सहभागिता की, जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री रंजू कुमारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीता देवी, सुनीता देवी, तेतरी देवी, पुष्पा देवी, विभा देवी, पूजा देवी, बबीता देवी, चांदनी देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!