हरनौत प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि का पर्व

0
IMG-20260215-WA0097

राकेश पासवान की रिपोर्ट

हरनौत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में स्थित शिव मंदिर परिसर में सुबह से लेकर देर शाम तक पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र ,दूध और धतूरे से महादेव का अभिषेक किया। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना रुद्र अभिषेक और प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जो शिव पार्वती विवाह के रूप में मनाया गया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कई गांव में अखंड कीर्तन का आयोजन भी किया गया है। हरनौत बाजार स्थित हर हर महादेव धर्मशाला मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *