लोजपा (रामविलास) नालंदा द्वारा होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित, भाईचारे और एकता का दिया संदेश

0
IMG-20250312-WA0182

नालंदा : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) नालंदा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय, देवीसराय मोड़, बिहार शरीफ, नालंदा में होली मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र और पारंपरिक पकवान (पुआ-फुलौड़ी) देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जहां होली के मधुर गीतों ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।

1000550631

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश कुमार, सुंदर पासवान, मुकेश पासवान, संजय सिंह, राजकुमार उर्फ संतोषी, शशि कपूर, राजनंदन पासवान, योगेंद्र पासवान, सरयूग पासवान, धर्मेंद्र अकेला, बिपिन मुखिया, अजीत कुमार सिंह उर्फ काकु सिंह, संजीत पासवान, मंजू देवी, ललन पासवान, कुणाल पासवान, पप्पू पासवान, बटौरन पासवान, मुकेश पासवान सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा, पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता स्व. जय प्रकाश पासवान की धर्मपत्नी और उनकी बड़ी बेटी ने भी समारोह में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम और भी विशेष बन गया।

1000550630

इस आयोजन का उद्देश्य होली के पावन पर्व पर भाईचारे और एकता का संदेश देना था, साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनके समर्पण की सराहना करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *