खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 : राजगीर में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

0
IMG-20250505-WA0026

राजगीर (नालंदा) : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत आज बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, नालंदा के सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार तथा विधान परिषद की सदस्य श्रीमती रीना यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूल ए और पूल बी के अंतर्गत अंडर-18 महिला और पुरुष वर्ग की टीमें आमने-सामने हुईं।

1000647975 edited scaled

पूल ए के परिणाम:

  • महिला वर्ग: हरियाणा की टीम ने 33 अंक हासिल कर पंजाब (32 अंक) को कड़ी टक्कर दी।
  • पुरुष वर्ग: हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को 57-31 अंकों से पराजित किया।

पूल बी के परिणाम:

  • महिला वर्ग: बिहार और असम की टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा, दोनों ने 33-33 अंक प्राप्त किए।
  • पुरुष वर्ग: महाराष्ट्र ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 46-45 अंकों से हराया।
1000647987 edited scaled

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्देश्य

खेलो इंडिया यूथ गेम्स भारत सरकार और राज्य सरकार की संयुक्त पहल है, जिसकी शुरुआत 14 अक्टूबर 2017 को हुई थी। इसका प्रमुख उद्देश्य देश की खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। 2025 का यह सातवां संस्करण है और पहली बार बिहार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 27 खेलों को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन भव्यता एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!