राजगीर में नाहुब चवर से एक बीघा में लगी अवैध अफीम की फसल नष्ट, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

0
Screenshot_20260218_225056_WhatsApp

राजगीर, नालंदा

नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाहुब गांव के चवर में अवैध रूप से की जा रही पोस्तादाना (अफीम) की खेती के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए फसल को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई 17 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार राजगीर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि नाहुब गांव के चवर में सरसों के खेत के बीच छिपाकर अफीम की खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी गई। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम में अंचलाधिकारी राजगीर, थानाध्यक्ष राजगीर तथा पुलिस बल के अन्य अधिकारी शामिल थे। संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के दौरान लगभग एक बीघा भूमि तथा अन्य छोटे-छोटे प्लॉट में पोस्तादाना (अफीम) की खेती पाई गई।

कार्रवाई के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया। विधिवत जब्ती सूची तैयार कर नमूना संग्रहित किया गया और नियमानुसार पूरी फसल का विनष्टीकरण कर दिया गया।

1001263867 edited

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी टीम में अनुमंडल पदाधिकारी सूर्यप्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अनुज कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रमण कुमार, पु०अ०नि० पप्पू कुमार एवं परि० पु०अ०नि० भानु कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *