झामाडीह में सैकड़ों महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा

0
IMG-20260312-WA0029

रानी सिन्हा की रिपोर्ट, नूरसराय। नालंदा
प्रखंड के अंधना पंचायत स्थित झामाडीह गांव में धार्मिक उत्साह के बीच सैकड़ों महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। कलश यात्रा कुंदी गांव के सूर्य तालाब से जल भरकर प्रारंभ हुई और रतनपुरा गांव होते हुए झामाडीह देवी स्थान पहुंची।
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए झूमती-नाचती आगे बढ़ रही थीं। वहीं बच्चे, बुजुर्ग और युवा भी जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर सुनील पांडेय ने कहा कि कलश शोभा यात्रा में शामिल होने से पुण्य की प्राप्ति होती है तथा घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांव में एकता और अखंडता बनी रहती है तथा आध्यात्मिक परंपराओं की रक्षा होती है।
इस मौके पर पिंटू कुमार, शशि कुमार, आकाश कुमार उर्फ चिक्कू, रौशन कुमार, विकास कुमार, शैलेश कुमार, मंटु कुमार, शैलेन्द्र पासवान, संतोष पासवान समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *